CRIMENEWS

पुलिस ने दो चेन स्नेचरो को दबोचा,लाखों का मश्रुका जब्त किया

देवास से उज्जैन तक महिलाओं के गले से उड़ाई सोने की चेन, पुलिस ने 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लाखो का मश्रुका किया जब्त

देवास। महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विडियो न्यूज़

पुलिस ने आरोपियों से करीब 5 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है। आरोपियों ने 9 दिनों के भीतर देवास और उज्जैन में तीन चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सबसे पहले देवास के सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। इसके बाद उन्होंने उज्जैन के डाबरीपीठा और कोठी रोड थाना क्षेत्र में भी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।

एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्द्धमान ने प्रेसवार्ता में बताया कि 5 अगस्त 2026 को सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र लूट की घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में लूट, छीना-झपटी और अन्य गंभीर अपराधों के 13 मामले दर्ज हैं।

इस पूरे अभियान में सिविल लाइन थाना पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेहतर कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button