NEWSPOLITICS

एल्डरमैन का भव्य स्वागत, विधायक गायत्री राजे पवार ने दी बधाई

नव-नियुक्त एल्डरमैन के स्वागत में उमड़ा उत्साह, विधायक गायत्री राजे पवार ने बधाई देते हुए की उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

देवास। नगर निगम में हाल ही में नियुक्त किए गए एल्डरमैन अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ आनंद भवन पैलेस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने सभी एल्डरमैन का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, “जय भाजपा-विजय भाजपा” के नारों के साथ मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया, जिससे पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा।

विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने कहा कि मां चामुंडा देवी और तुलजा भवानी के आशीर्वाद से सभी एल्डरमैन नगर निगम में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विधायक ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।कार्यक्रम का समापन आपसी बधाइयों और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button