CRIMENEWS

तीन राज्य ,13 जिले, 18 वर्ष, 65 चोरियां

ऑपरेशन “त्रिनेत्रम” में बड़ी सफलता, 7 दिन में शातिर चोर गिरफ्तार

विडियो न्यूज़

देवास। बीएनपी थाना पुलिस ने ऑपरेशन “त्रिनेत्रम” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 7 दिनों में 18 साल से सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तीन राज्यों के 13 जिलों में 65 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और 22 मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीएनपी थाना क्षेत्र स्थित सद्गुरु मोटर्स शोरूम एवं हैवन डेकोर एंड गिफ्ट्स में अज्ञात बदमाश ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया था जहा चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था

जिसमें आरोपी शोरूम के अंदर चोरी करता हुआ साफ दिखाई दिया।पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और सीएसपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रीति कटारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर तक सर्चिंग करते हुए 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आखिरकार आरोपी सचिन गोहर (मुरैना, ग्वालियर) को देवास के भोपाल बायपास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58,150 रुपये नगद एवं वारदात में प्रयुक्त 1.70 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की। कुल 2.28 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है।इस प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देने के साथ 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। बीएनपी थाना पुलिस की इस सटीक कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अब देवास में अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button