FEATUREDNEWS

हर कॉल पर उम्मीद, हर पल मदद के लिए तैयार — डायल-112

देवास: डायल-112 सेवा बनी आमजन की भरोसेमंद सहारा, एसपी ने चालकों को किया प्रेरित

देवास में डायल-112 सेवा ने कम समय में ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। इसके चलते आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ा है। अब किसी भी आपात स्थिति—चाहे सड़क दुर्घटना हो, पारिवारिक विवाद हो या अन्य कोई समस्या—में लोग तुरंत डायल-112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने डायल-112 आकस्मिक सेवा से जुड़े चालकों (पायलटों) के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य सेवा को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनहितैषी बनाना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही घायलों को सुरक्षित स्थान एवं अस्पताल तक समय पर पहुंचाने तथा मेडिकल आपात स्थितियों में त्वरित सहायता देने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने चालकों को आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत डायल-112 सेवा का शुभारंभ जनहित एवं आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जो आज जरूरतमंदों के लिए अहम सहारा साबित हो रही है।

बैठक के अंत में चालकों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button